‘चवन्नी’ बयान पर मायावती का पलटवार
#लखनऊ /सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे अहंकारी और अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के परिवार और पूरे जाट समाज का अपमान हुआ है। मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से तत्काल माफी मांगने की अपील की।
#UPNews