सारण जिले के अंतर्गत मांझी थाना क्षेत्र के भजौना नचाप ग्राम पंचायत के बिगहा गांव निवासी कुमार अनुराग आनंद ने 70वी BPSC में सफलता प्राप्त की है | उनके पिता स्व. आत्मा राम (शिक्षक) और माता नीरा देवी विद्यालय लिपिक हैं| उन्होंने के डी सिंह हाई स्कूल, घुरापाली से दसवी की, एम एस कॉलेज से 12वी तथा ए एन कॉलेज, पटना से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्ण की है| BPSC की सफलता एक लंबा परिश्रम था जो सफल हुआ| उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, IAS ACADEMY के शिक्षक निखिल सर, रमेश सर और सनोबर मैम को दिया है| साथ ही भाई बहन और दोस्तों का निरंतर भरोसा एवं सहयोग रहा| उनकी इस सफलता से परिवार समेत दोस्तों और गांव मुहल्ले में हर्षोल्लास का माहौल है |
Chapra, Saran | Jun 21, 2026