#वन्देभारतन्यूज़ #प्रवीणकुमार : ब्रेकिंग न्यूज़ | वन्दे भारत न्यूज़ | हसनपुर / सेहनोली गांव में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बिक्री के खिलाफ खोला मोर्चा
हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सेहनोली में ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एकजुट होकर बड़ा कदम उठाया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गांव की तीन दुकानों पर अवैध शराब बिकने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की बिक्री से युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और गांव का माहौल खराब हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि गांव में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी लिया।
Hodal, Palwal | Jun 24, 2026