Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

शिक्षा के सवाल पर विधायक भाटी का अनोखा स्वतंत्रता दिवस संदेश बाड़मेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय सीमावर्ती क्षेत्र की एक झोपड़ी में चल रहे विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान विधायक भाटी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संसद भवन और नेताओं के नए आवास बनाने को जरूरी समझा जाता है, लेकिन देश के बच्चों के लिए बेहतर विद्यालय भवन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उतनी गंभीरता क्यों नहीं दिखाई जाती। भाटी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों की स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही समाज और देश के भविष्य की नींव है। उन्होंने राजनीतिक व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि अगर लोग पढ़-लिखकर जागरूक हो गए, तो फिर धर्म और संप्रदाय के नाम पर उन्हें वोट देने के लिए प्रभावित करना मुश्किल हो जाएगा। सीमावर्ती इलाके की झोपड़ी में संचालित स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाकर विधायक ने शिक्षा, ग्रामीण विद्यालयों और सीमावर्ती क्षेत्रों के बच्चों की सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश की। उनका यह कदम अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Batadoo, Barmer | Aug 15, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.