Public App Logo
Profile Picture

Dharatal News Batadu

@dharatalnews
379Followers
2Following
हरीश चौधरी...... चुनाव की बाते चुनाव में रह गई...!!
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए, पंचायती राज अधिनियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार जयपुर जिले के प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों एवं महिलाओं के लिए, श्रेणीवार आरक्षण एवं आवंटन तथा उपखण्ड स्तर पर, उपखण्ड अधिकारियों द्वारा उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों के, आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन उनके स्तर पर किया जाएगा। जिला कलक्टर (पंचायत) जयपुर के, आदेशानुसार जयपुर जिले की समस्त पंचायतों के सरपंच एवं वार्डपंच आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन के लिए, संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर 18 अगस्त को प्रातः 9 बजे, जिला परिषद के सदस्य, जयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान तथा पंचायत समितियों के, सदस्यों के पदों का आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में, 18 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगा।
पंचायती राज चुनावों की लॉटरी एक माह के लिए टाली, अब सितंबर में होगी लॉटरी पर
शिक्षा के सवाल पर विधायक भाटी का अनोखा स्वतंत्रता दिवस संदेश

बाड़मेर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय सीमावर्ती क्षेत्र की एक झोपड़ी में चल रहे विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इस दौरान विधायक भाटी ने देश की शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संसद भवन और नेताओं के नए आवास बनाने को जरूरी समझा जाता है, लेकिन देश के बच्चों के लिए बेहतर विद्यालय भवन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उतनी गंभीरता क्यों नहीं दिखाई जाती।

भाटी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों की स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही समाज और देश के भविष्य की नींव है। उन्होंने राजनीतिक व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि अगर लोग पढ़-लिखकर जागरूक हो गए, तो फिर धर्म और संप्रदाय के नाम पर उन्हें वोट देने के लिए प्रभावित करना मुश्किल हो जाएगा।

सीमावर्ती इलाके की झोपड़ी में संचालित स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाकर विधायक ने शिक्षा, ग्रामीण विद्यालयों और सीमावर्ती क्षेत्रों के बच्चों की सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश की। उनका यह कदम अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
MPT गेट नंबर 3 पर 47 दिन से जारी किसान धरने में फहराया तिरंगा

MPT गेट नंबर 3 पर 47 दिनों से धरना दे रहे किसानों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धरना स्थल पर ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया।🇮🇳

धरना स्थल पर किसानों ने पूरे सम्मान और उत्साह के साथ तिरंगा फहराया तथा राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान किसानों ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखने का संकल्प दोहराया।

किसानों का कहना है कि वे पिछले 47 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धरना स्थल पर तिरंगे के साथ किसानों का यह आयोजन चर्चा का विषय रहा। किसानों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
बालोतरा रिफाइनरी में लगी आग, आग पर काबू पा लिया, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही...
आग के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है
15 अगस्त से पूर्व संध्या पर राजस्थान विधानसभा का दृश्य...
बाड़मेर जिले में RLP के कितने प्रधान बनेंगे
नेता पर क्यों भड़के सुभाष खारा । भंवरी देवी को न्याय कैसे मिलेगा |  आज 17वे दिन भी संघर्ष जारी।

भंवरी देवी विश्नोई के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आज लोहावट में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

जनसमूह ने एकजुट होकर भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने की मांग उठाई।

न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। ✊

<nis:link nis:type=tag nis:id=भंवरीदेवी nis:value=भंवरीदेवी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लोहावट nis:value=लोहावट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=न्याय_की_मांग nis:value=न्याय_की_मांग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bishnoi nis:value=Bishnoi nis:enabled=true nis:link/>
बाड़मेर जिला प्रमुख होगा सामान्य से ...
अब प्रमुख के दावेदारों के नाम बताओ ..
राजस्थान के 41 जिलों में किस वर्ग का बन सकेगा जिला प्रमुख...पूरी लिस्ट देखें...
बाड़मेर नगर परिषद में ओबीसी ओपन सभापति होगा।
बाड़मेर नगर परिषद
 अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित
बाड़मेर जिला प्रमुख OBC ओपन की घोषित..
<nis:link nis:type=tag nis:id=चौखला nis:value=चौखला nis:enabled=true nis:link/> स्कूल में चोरी के बाद ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बाड़मेर। बाटाडू तहसील के चौखला गांव स्थित राजकीय विद्यालय में चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। घटना को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने बाड़मेर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय में चोरी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। साथ ही विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करवाकर चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने तथा विद्यार्थियों और विद्यालय के हित में आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

धरातल न्यूज | बाड़मेर
प्रदेश में जर्जर सरकारी स्कूलों की स्थिति पर हाईकोर्ट को सख्ती दिखानी पड़े, इससे ज्यादा शर्मनाक सरकार के लिए और क्या हो सकता है? जिन स्कूलों में प्रदेश के बच्चे पढ़ते हैं, उनकी इमारतों और बुनियादी सुविधाओं को सुरक्षित रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी है।

पिछले वर्ष पीपलोदी में हुई दुखांतिका आज भी दिल दहला जाती है। उसके बाद सरकार ने व्यवस्था सुधारने के कई दावे किए, लेकिन वे सभी जमीनी हकीकत से दूर ही नजर आ रहे हैं।

यह सरकार के गवर्नेंस मॉडल की विफलता है। जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्कूलों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए स्वीकृत फंड के समुचित उपयोग जैसे कई बड़े दावे किए गए थे। हकीकत यह है कि ये दावे — कागजों पर ज्यादा और धरातल पर कम नजर आ रहे हैं।
सुबह 10:00 बजे तीन नंबर गेट पर पधारे हैं उसके पश्चात जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा
नागाणा में Vedanta के खिलाफ गुस्सा भूकंप जैसे झटके, गंदा पानी, टूटी दीवारें... ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी।

माँग: विस्फोट बंद हो, मुआवजा मिले, पानी साफ हो ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=नागाणा nis:value=नागाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vedanta nis:value=Vedanta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान_आंदोलन nis:value=किसान_आंदोलन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धरातल_न्यूज़ nis:value=धरातल_न्यूज़ nis:enabled=true nis:link/>
CJP और केंद्र सरकार के बीच सहमति
3 में से 2 मांगें मानीं - पीड़ितों को मुआवजा, छात्रों पर केस वापस
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कल तक जवाब मांगा
नागाणा में 2 महीने से चल रहा किसानों का धरनाः अब कंपनी झुकी! अधिकारी खुद धरना स्थल पहुंचे
बायतू अस्पताल विवाद: एक निष्पक्ष राजनीतिक विश्लेषण
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
नागाणा में 2 महीने से चल रहा किसानों का धरनाः अब कंपनी झुकी! अधिकारी खुद धरना स्थल पहुंचे
CJP और केंद्र सरकार के बीच सहमति
3 में से 2 मांगें मानीं - पीड़ितों को मुआवजा, छात्रों पर केस वापस
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कल तक जवाब मांगा
अनशन ख़त्म.... क्या जंतर मंतर से धरना भी ख़त्म होगा?
Dharatal News Batadu (@dharatalnews) | Public App