बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक व गनर भी घायल
बदायूं | बिसौली विधानसभा: बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में विधायक के साथ उनके चालक और गनर को भी चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक बदायूं से बगरैन में आयोजित रविदास जयंती शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान वनकोटा के निकट सामने से आ रहे एक वाहन से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खबर तेजी से फैल गई। विधायक के समर्थक और शुभचिंतक उनका हालचाल जानने के लिए घटनास्थल और अस्पताल की ओर पहुंचने लगे।
Bisauli, Budaun | Aug 12, 2026