
:
BREAKING :सिरसा युवा कांग्रेस नेता हत्या#कांड में खुलासा, भाई-चाचा काबू: 21 एकड़ जमीन बंटवारे पर विवाद, सिर पर कुल्हा#ड़ी से किया था वा*र....
सिरसा के कालांवाली में युवा कांग्रेस नेता लवप्रीत सिंह की ह#त्या के मामले में शनिवार को डबवाली पुलिस ने खुलासा किया। डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि ह#त्या के मामले में मुख्य आरोपी गुरलाल (मृतक का सौतेला भाई), चाचा गुरचरण और तरसेम उर्फ सेमा सहित आरोपियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को लवप्रीत अपने पिता नाजम सिंह के साथ खेत में गया था। वहां जमीन जोतने वाले व्यक्ति से उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद खेत मालिक चरणजीत को फोन कर बुलाया गया। आरोप है कि चरणजीत के कहने पर गुरलाल और उसके बेटे भी लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर खेत में पहुंच गए।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लवप्रीत और उसके पिता पर हम#ला कर दिया। लवप्रीत को डंडों से पीटा गया और उसके पैरों पर चोटें मारी गईं। इसी दौरान कुल्हाड़ी से सिर के पीछे वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में घायल पिता नाजम सिंह का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सिलसिलेवार ढंग से जानिएं पूरा मामला: खेत में कहासुनी के बाद बुलाए गए लोग...
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर की सुबह लवप्रीत और उसका पिता नाजम सिंह खेत में गए थे। वहां से वे चरणजीत के खेत में पहुंच गए। उस समय चरणजीत खेत में नहीं था और जमीन जोतने वाला व्यक्ति वहां मौजूद था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई तो जमीन जोतने वाले व्यक्ति ने चरणजीत को फोन कर इसकी सूचना दी और खेत में बुला लिया।
लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से ह#म-ला
डीएसपी ललित कुमार के अनुसार, चरणजीत के कहने पर गुरलाल और उसके दोनों बेटे भी खेत में पहुंच गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी थी। वहां पहुंचते ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि गुरलाल, चरणजीत और उनके बेटों ने लवप्रीत व उसके पिता पर हमला कर दिया। लवप्रीत के पैरों पर डंडों से वार किए गए और बाद में सिर के पीछे कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इससे उसकी मौत हो गई।
#Sirsa #SirsaViral #haryana #instareels #takkartoday #army #property #viral
Sirsa, Sirsa | Nov 7, 2026