कुरुक्षेत्र के इन 29 गांवों की भूमि की खरीद-बिक्री पर उपायुक्त ने लगाई रोक - निकलेगा बाइपास
कुरुक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र बाईपास की मंजूरी के बाद अब  ही थानेसर तहसील के गांव ईदबडी, ज्योतिसर, बारवा, कैंथला खुर्द, किरमच, सुनेहड़ी, ईशाकपुर, सलारपुर, अमीन, खासपुर, जिरबड़ी, उमरी, शादीपुर लाडवा, किशनगढ़, दौलतपुर, मथाना, बीड़ सौंटी, मिर्जापुर, समसपुर, फत्तुपुर, समानी, बोढी, कडामी, मुनियारपुर गांव शामिल हैं। इसी तरफ पिहोवा तहसील के गांव मुर्तजापुर, बोर सैंदा, गढ़ी रोडान, लोहार माजरा और खानपुर रोडान में ज़मीन की खरीद फ़रोख़्त पे रोक जारी रहेगी
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र बाईपास शहर के हर नागरिक का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस बाइपास के लिए जल्द ही अब भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। यह बाईपास गांव इंदबडी, अमीन, किरमच, मथाना के आसपास से निकलेगा। इस बाईपास की लंबाई 27.9 किलोमीटर होगी।