Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, धनबाद शाखा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस धनबाद : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, धनबाद शाखा की ओर से रेलवे ऑडिटोरियम के सामने तथा धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शाखा प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता नीलकमल खवास ने की। इस अवसर पर शाखा सचिव कॉमरेड रणधीर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया। सभा का संचालन चमारी राम ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्र की प्रगति और निर्माण में रेल कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सभी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर वर्तमान रेल कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त रेलकर्मी एवं यूनियन के कामरेड साथी उपस्थित रहे। समारोह में सत्यराजिता सिंह,पिंटू, नंदन,भानु,अमित,प्रोदीपतो कुमार सिन्हा,मंटू, सुबोध कुमार सिंह,विमान मंडल,चंद्रशेखर प्रसाद,राजेश कुमार गोप,ललन, रामनारायण विश्वकर्मा,परमेश्वर कुमार सुदर्शन महतो,शिवजी प्रसाद,राजीव,ए.के. दा,शिव प्रसाद,नीलकमल खवास,चमारी राम,एन.सी.राय,उमाशंकर प्रसाद, सहित अनेक यूनियन सदस्य एवं रेलकर्मी उपस्थित थे। उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी, एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, एकता, सौहार्द एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।

MORE NEWS