
अपनी अधिवक्ता शिवानी तोमर के माध्यम से उर्मिला सनावर का हरिद्वार की रोशनाबाद जेल से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री #PushkarSinghDhami और प्रदेश की जनता के नाम सन्देश...
उत्तराखण्ड की समस्त जनता,जय बद्री विशाल,मैं अभिनेत्री उर्मिला सनावर।पिछले एक साल पहले सुरेश राठौर और मेरी ऑडियो वायरल होने के बाद अंकिता भण्डारी हत्याकांड में VIP के नाम का उजागर हुआ और माननीय मुख्यमंत्री से CBI जाँच के आदेश तो हुये,लेकिन CBI जाँच के दौरान होने वाले मेरे नार्को टेस्ट से ठीक पहले ही मेरे ऊपर दीपिका राठौर द्वारा 25 अक्टूबर को झूठा मुकदमा लगाकर,मुझे बड़ी बेदर्दी के साथ गिरफ्तार कराया गया।रात को 9 बजे हरिद्वार कोर्ट खुली और 10 बजे रात मुझे जेल भेज दिया,लेकिन ये भी अच्छा ही हुआ,क्योंकि अब लड़ाई,अंकिता भण्डारी की नहीं,देश को बेटियों की है,न जाने कितनी अंकिता भण्डारी जेल में जिंदा लाश बन चुकी हैं,वो भी मेरी तरह झूठे केसों में कई-कई सालों से जेल में बंद है।अब उत्तराखण्ड की जनता ही मेरा परिवार है।जेल से बाहर निकलकर बेटियों की लड़ाई लड़ना ही मेरा उद्देश्य है।हम नहीं चाहते कि जेल का घेराव हो,हमें शांतिपूर्ण तरीके से बेटियों की लड़ाइयाँ लड़नी है।जेल प्रशासन मेरा पूरा सहयोग कर रहा है।यहाँ जेल में अन्दर आकर मुझे कई बहनें मिली,जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड,मैंने एक छोटी बहन के रूप में आपसे खुद को न्याय की गुहार लगायी है।सुरेश राठौर ने मुझपर कैसे-कैसे अत्याचार किये!आप मेरे साथ-साथ सभी बहनों के भाई हो,मुझे आपसे उम्मीद है कि आप इंसाफ़ करोगे।
क्रांतिकारी उर्मिला सनावर
दिनाँक: 28/10/2026