
*जिले में 45 नवीन प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवनों को मिली स्वीकृति*
*कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में शैक्षणिक अधोसंरचना सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि*
जिले में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले की 171 जर्जर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवनों के प्रस्ताव राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल को भेजे गए थे।
जिला परियोजना समन्वयक श्री अमित गौलिया ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त स्वीकृति के अनुसार जिले के लिए कुल 45 नवीन शाला भवनों का अनुमोदन किया गया है। इनमें 25 नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन तथा 20 नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन शामिल हैं।
स्वीकृत शाला भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा तथा जिले की शैक्षणिक अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है। नवीन शाला भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध होने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार होगा।
#Dindori
#MadhyaPradesh
#SchoolInfrastructure
#EducationForAll
#QualityEducation
#NewSchoolBuildings
#PrimaryEducation
#SecondaryEducation
#BetterLearning
#StudentWelfare
#EducationalDevelopment
#GovernmentSchools
#EducationMatters
#SchoolDevelopment
#PublicInfrastructure
#DistrictAdministration
#StateEducation
#EducationReforms
#FutureOfEducation
#BuildingBetterSchools #jansampark #collectordindori