
*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 जनता इंटर कॉलेज बेहट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पूर्व विधायक नरेश सैनी रहे मुख्य अतिथि!!*
*👉🏾👉🏾 एसडीएम मानवेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने किया योग, योगाचार्य ने स्वस्थ जीवन का दिया संदेश!!*
*बेहट/सहारनपुर*
_अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कस्बा बेहट स्थित जनता इंटर कॉलेज में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नरेश सैनी उपस्थित रहे। उनके साथ एसडीएम बेहट मानवेन्द्र सिंह, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि नरेश सैनी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योगाचार्य ने भी नियमित योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग तनावमुक्त और निरोग जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।योग दिवस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनकल्याण की कामना के साथ किया गया!!_