
बेगूँ चिकित्सालय में अनियमिताओ व भारी अव्यवस्थाओ के संदर्भ मे सौंपा ज्ञापन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौडगढ। राजकीय चिकित्सालय बेगूँ जो कि बेगूँ विधानसभा का सबसे बडा चिकित्सालय है। तथा बेगूँ क्षेत्र में चिकित्सालय के भरोसे कई गांवो के और नगर के लोग चिकित्साओ सेवाओ का लाभ लेते है किंतु वर्तमान में उपरोक्त चिकित्सालय भारी अनियमितताओ व भारी अव्यवस्थाओ के चलते बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है।
बेगूँ चिकित्सालय मे 8-9 डॉक्टरो को स्थायी रूप से नियुक्त किया गया है किंतु डॉक्टरो की आपस की मिलीभगत के चलते कुछ डॉक्टर सप्ताह में दो दिन आते है और चार दिन के हस्ताक्षर करके चले जाते है तथा जो दो दिन आते है उनमें भी दो दिन लगातार डयूटी सुबह शाम व अगले दिन सुबह की लगायी जाती है। डयूटी चार्ट भी प्रार्थना पत्र के साथ पेश कर रहा हूं। इस संबंध में चिकित्सकों के मोबाईल लोकेशन निकलवाकर जांच कर सकते है।
बेगूँ चिकित्सालय में उक्त डॉक्टरो की कमी पूर्ति के लिए नियम विरूद्ध जनता क्लिनिक के डॉक्टरो को मुख्य चिकित्सालय बेगूँ में बुला लिया जाता है जिससे जनता क्लिनिक खोलने का सरकार का जो उद्देश्य था वह पूर्ण रूप से विफल हो रहा है। क्योकि जो मरीज जनता क्लिनिक में डॉक्टरो को दिखाने के लिए जाते है वहां पर डॉक्टर नही मिलने से मुख्य चिकित्सालय में जा रहे है जिससे मुख्य चिकित्सालय में अत्यधिक भीड हो रही है और मरीजो को लाईन में लगना पड रहा है। मरीजो व परिवार वालो को भारी समस्या का सामना करना पड रहा है।
आरजीएचएस को अलग से डॉक्टरो को दिखाने के लिए सुविधा नहीं है उन्हे भी लाईन में लगना पडता है।
बेंगु चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर उक्त अनियमितताओ के संबंध में दोषी डॉक्टरो के विरूद्ध कार्यवाही कर उक्त अनियमितताओ को समाप्त किये जाने की मांग की।