गिरिडीह। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के अंतर्गत आयोजित अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में गिरिडीह कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में जेजे कॉलेज, झुमरी तिलैया ने गिरिडीह कॉलेज को 41-31 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गिरिडीह कॉलेज ने सरिया कॉलेज को 51-41 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का परिचय दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एन. शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उपविजेता बनना भी कॉलेज के लिए गर्व की बात है। वहीं, टीम मैनेजर धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस उपलब्धि से गिरिडीह कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है।
#GiridihCollege #KabaddiCompetition #InterCollegeKabaddi #GiridihNews