नरसिंहपुर की पत्रकारिता जगत के सक्रिय और बेबाक चेहरों में से एक, दूरदर्शन के ब्यूरो चीफ एवं मेरे बड़े भाई समान श्री पंकज गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 💐🎂
आपसे जुड़ा रिश्ता सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समय के साथ इसमें भाईचारे, विश्वास और अपनत्व की मिठास भी जुड़ती चली गई। आपके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से हमेशा कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है।
मां नर्मदा से यही कामना है कि आपके जीवन में खुशियां हमेशा बनी रहें, स्वास्थ्य उत्तम रहे और सफलता हर कदम पर आपका साथ दे। आपकी लेखनी हमेशा सच और जनहित की आवाज को मजबूती देती रहे।
बड़े भैया, जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।
ईश्वर आपको लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और यश प्रदान करें। 🙏💐🎂
— कैलाश गुप्ता, नई दुनिया
Pankaj Gupta