
कोली समाज रामपुर ने राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी पर किया मंथन
- चर, हृदय रोगी महिला को दी आर्थिक सहायता
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। कोली समाज खंड इकाई रामपुर बुशहर की बैठक जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह खोपड़ी में अध्यक्ष मदन कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि खंड इकाई रामपुर बुशहर से लगभग 17 से 20 सदस्य राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में देशभर से कोली समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। खंड इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे।
बैठक के दौरान बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कोली समाज खंड इकाई रामपुर बुशहर द्वारा कमला देवी, पत्नी शीशू पाल, निवासी बटाली, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर बुशहर को उनके उपचार के लिए 6,500 रुपये का चेक भेंट किया गया। कमला देवी हृदय रोग से पीड़ित हैं और उनका ऑपरेशन 8 जून को होना है, जिस पर पांच लाख रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान है।
समाज की ओर से सभी समाजसेवियों एवं दानी सज्जनों से अपील की गई कि वे कमला देवी के उपचार हेतु अपनी इच्छानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करें, ताकि उनका समय पर इलाज संभव हो सके।
बैठक में मंगत राम, अशोक कुमार, वीर सिंह, चुनी ल मोहन लाल, शेर सिंह, हरदयाल सिंह, मेला राम, गंगा राम, केवल राम, रीता कालटा, कृष्णा देवी, प्रेम जोशी तथा कर्म चंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।