Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

गैर-व्यवहारिक शिकायतों की एटीआर में दर्ज करें स्पष्ट कारण : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ सीएम विंडो शिकायतों पर सख्त हुए उपायुक्त, तीन दिन में निस्तारण के निर्देश जन संवाद, समाधान शिविर और सीएम विंडो मामलों की हुई गहन समीक्षा लंबित शिकायतों पर अधिकारियों से मांगा जवाब जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सीएम विंडो, जन संवाद एवं समाधान शिविरों से संबंधित लंबित शिकायतों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री विंडो, जन संवाद और समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतें सरकार और प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक हैं। इसलिए प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन के भीतर लंबित शिकायतों के निस्तारण की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों के रिमार्क्स और एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर लगाए जाने वाले रिमार्क्स तथ्यात्मक, स्पष्ट और संतोषजनक होने चाहिए। केवल औपचारिकता पूरी करने के उद्देश्य से एटीआर प्रस्तुत न की जाए, बल्कि शिकायत के वास्तविक समाधान की स्थिति का उल्लेख किया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों से शिकायतों का स्वभाव भी जाना तथा यह जानकारी ली कि किन कारणों से कुछ मामलों का निस्तारण लंबित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन शिकायतों का समाधान किसी तकनीकी, कानूनी अथवा व्यवहारिक कारणों से संभव नहीं है, उन मामलों में वास्तविक स्थिति को रिकॉर्ड पर लाया जाए तथा उसके कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो शिकायतें प्रथम दृष्टया नॉन-फिजिबल अथवा गैर-व्यवहारिक श्रेणी की हैं, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित रखने या बार-बार एंटरटेन करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मामलों में नियमों के अनुरूप उचित कार्रवाई करते हुए स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में डीडीपीओ, एलडीएम, डीआरओ, एसडीएम, एडीसी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित मामलों के निस्तारण में देरी के कारणों पर अधिकारियों से जवाब तलब किया तथा विभागवार प्रगति की जानकारी ली। डीएलसी, पंचायती राज विभाग, कार्यकारी अभियंता कार्यालय, एचएसआईआईडीसी, डीडीपीओ विभाग, जिला कल्याण विभाग तथा ट्रेजरी कार्यालय से संबंधित शिकायतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समीक्षा के दौरान कई विभागों के अधिकारी बैठक में अनुपस्थित पाए गए। इस पर उपायुक्त ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण से जुड़ी बैठकों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा, "जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को गंभीरता से लें तथा एटीआर और रिमार्क्स में वास्तविक स्थिति दर्ज करें। गैर-व्यवहारिक शिकायतों के संबंध में भी स्पष्ट तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। शिकायतों को लंबित रखना या औपचारिक कार्रवाई करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि नागरिकों को पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जाए। बैठक में एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, स्टेट ऑफिसर प्रतीक, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक, डीआरओ कनब लाकड़ा, तहसीलदार मनोज, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, तहसीलदार इसराना नरेंद्र दलाल, एसडीओ कृषि विभाग डॉ. राधेश्याम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 15, 2026

MORE NEWS

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला

नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण

स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन

नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया।

शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है।

  उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

    उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

    डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

    इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया। शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है। उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

बड़ी जीत या समझौता? लिखित शर्तों के साथ शुरू हुए TDI किंग्सबरी के रिचार्ज
- 6 ब्लॉक्स के प्रधान अमित दहिया ने दी जानकारी।

बड़ी जीत या समझौता? लिखित शर्तों के साथ शुरू हुए TDI किंग्सबरी के रिचार्ज - 6 ब्लॉक्स के प्रधान अमित दहिया ने दी जानकारी।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026