
*राजपाल लम्बोरिया पदोन्नत होकर बने जनसंपर्क अधिकारी, हनुमानगढ़ में संभालेंगे कार्यभार*
*सहायक जनसंपर्क अधिकारी से जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदोन्नति, पहले भी हनुमानगढ़ में ही कार्यरत थे*
हनुमानगढ़। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से गुरुवार को जारी पदोन्नति आदेश के तहत राजपाल लम्बोरिया को सहायक जनसंपर्क अधिकारी से जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद हनुमानगढ़ के जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। लम्बोरिया इससे पहले भी हनुमानगढ़ में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
पदोन्नति के बाद अब वे जिले में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके कार्यक्षेत्र में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना शामिल रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा समाचार माध्यमों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी भी रहेगी।
*हनुमानगढ़ में ही मिली नई जिम्मेदारी*
लम्बोरिया 2022 से हनुमानगढ़ में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। विभागीय पदोन्नति आदेश के बाद उन्हें जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है, फिलहाल वो जिले में ही जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का पदभार संभालेंगे।