
बिहार कैबिनेट बैठक में गरमाया माहौल, रिटायर्ड अफसरों की संविदा बहाली पर भिड़े मंत्री
पटना: बिहार में बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान रिटायर्ड अधिकारियों को संविदा पर दोबारा बहाल करने के मुद्दे पर माहौल गरमा गया। इस मुद्दे को लेकर दो वरिष्ठ मंत्रियों के बीच तीखी बहस होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि भाजपा कोटे के एक वरिष्ठ मंत्री ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की दोबारा संविदा पर नियुक्ति की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि यदि सरकार में योग्य अधिकारियों और नेतृत्व की कमी नहीं है, तो रिटायर हो चुके अधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी देने की जरूरत क्यों पड़ रही है।
मंत्री ने इस व्यवस्था को पिछली सरकारों के समय से चली आ रही परंपरा बताते हुए इसे रोकने की जरूरत पर जोर दिया। चर्चा के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला तू-तू, मैं-मैं तक पहुंच गया।
स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बैठक का माहौल शांत हुआ।
हालांकि, बैठक में हुई इस कथित तीखी बहस को लेकर सरकार की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
#BiharNews #BiharGovernment #SamratChoudhary #BiharCabinet #CabinetMeeting #BiharPolitics #BiharBreaking #BreakingNews #BiharNewsUpdate #PatnaNews #BiharPoliticalNews #RetiredOfficers #ContractAppointment #CabinetNews #PoliticalNews