Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हजारों कार्यकर्ताओं के हुजूम और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ सीएम योगी का स्वागत करने पहुंचे नील मणि धनघटा से निकला लंबा काफिला बना चर्चा का केंद्र, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि नील मणि के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। सुबह से ही धनघटा स्थित नील मणि के कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। इसके बाद नील मणि के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वाहनों के लंबे काफिले के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए। धनघटा से निकले इस काफिले की क्षेत्र में खूब चर्चा रही। कार्यक्रम से पूर्व अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नील मणि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संतकबीरनगर आगमन जिले के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री द्वारा जिले को करोड़ों-अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी जा रही है, जिससे जनपद के चतुर्दिक विकास को नई गति मिलेगी। नील मणि ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संतकबीरनगर आगमन कबीर की धरती के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आज कार्यकर्ताओं और आमजन में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर धनघटा विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी इसी उत्साह और विश्वास का प्रमाण है। नील मणि ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं का यह जोश आने वाले विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी साफ कर रहा है और प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। Neel Mani MYogiAdityanath Pankaj Chaudhary A K Sharma