
*रांग साईड ड्राइविंग करने वाले 6920 वाहन चालकों के चालान कर 51 लाख 01 हजार रुपये का किया जुर्माना।*
गुरुग्राम: 03 अगस्त 2026
▪️गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 01.07.2026 से 31.07.2026 तक रांग साईड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया।
▪️ इस स्पेशल कैंपेन के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा रांग साईड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों खिलाफ मॉनिटरिंग की गई तथा इस दौरान गुरुग्राम यातायात पुलिस टीमों द्वारा 01.07.2026 से 31.07.2026 तक रांग साईड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के कुल 6920 नियमानुसार चालान किए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 51 लाख 01 हजार रुपये है।
▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित लेनों में ही वाहन चलाएं तथा रांग साइड ड्राइविंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचें। यातायात नियमों की अनदेखी न केवल आपके लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुरुग्राम पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Uklana, Hissar | Aug 4, 2026