सागर:
स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत,
पेड़ से टकराई वैन;
ड्राइवर फरार**
सागर।जैसीनगर थाना क्षेत्र के ताजपुर तिराहे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार गुड्डू यादव (42) और रामबाबू कुर्मी (27) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Sagar, Sagar | Jul 1, 2026