एनजीटी (NGT) के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद सरगुजा जिले के सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों में मांड नदी से रेत का अवैध खनन बेखौफ जारी है। 10 जून से 15 अक्टूबर तक खनन पर पूर्ण रोक के बाद भी रायकेरा, टोकोपारा और केसला जैसे घाटों से ट्रैक्टरों के जरिए दिन-रात रेत निकाली जा रही है। खनिज विभाग की कथित अनदेखी से जहां शासन को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं प्रशासन की चुप्पी पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
'ज्यादा ट्रिप, ज्यादा बोनस' के लालच में सड़कों पर दौड़ते तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से हादसों का डर बना हुआ है। अवैध खनन के कारण मांड नदी का प्रवाह बदल रहा है और तटीय कटाव से बारिश में बस्तियों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बाद अब जिला खनिज अधिकारी ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
#Ambikapur #SandMafia #NGT #MandRiver #SurgujaNews #IllegalMining #Chhattisgarh #EnvironmentProtection #ChhattisgarhNews #FatafatNews