गिरिडीह। जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर गिरिडीह पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ‘आपका मोबाइल, फिर से आपका’ अभियान के तहत 80 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए। मोबाइल वापस मिलने से संबंधित लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंपना है। मोबाइल फोन आज के समय में केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान और जरूरी दस्तावेजों के लिए भी महत्वपूर्ण हो गया है।
ऐसे में मोबाइल खो जाने से लोगों को आर्थिक और व्यक्तिगत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गिरिडीह पुलिस की इस पहल से आम लोगों को राहत मिली है। पुलिस की ओर से मोबाइल बरामदगी के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी हो रही है। यह अभियान लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#dcgiridih #District #mobile #happy #online