
बहुत ही सराहनीय जी 🎉🙏
मेवात के समग्र विकास को नई गति देने की दिशा में निरंतर प्रयास!
आज जिला सचिवालय, नूंह में मेवात विकास अभिकरण एवं आकांक्षी जिला/आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, आधारभूत ढांचे, कौशल विकास, छात्रवृत्ति, पुस्तकालयों, खेल मैदानों तथा सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही मेवात विकास बोर्ड की 32वीं बैठक में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों की अनुपालना तथा नूंह एवं पुन्हाना में दिव्य नगर योजना के तहत स्वीकृत विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
हमारा संकल्प है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से मेवात के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।
#MewatDevelopment #Nuh #ViksitMewat #Development #Haryana
Hisar, Hissar | Nov 28, 2026