मोटरसाइकिल पर गैंगबाजी एवं हुड़दंग करने वाले साथियों के साथ सक्रिय था आरोपी संजय चन्द्राकर।
मोटरसाइकिल गैंग के 03 साथियों पर पूर्व में हो चुकी है कार्यवाही, 04 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों के परिजनों को दी गई थी अंतिम चेतावनी।
जातिसूचक अपमानजनक गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी संजय चन्द्राकर गिरफ्तार।
पूर्व में गिरफ्तार जयंत चन्द्राकर सहित प्रकरण के दोनों आरोपी गिरफ्तार।
कबीरधाम जिला के थाना पिपरिया एवं अजाक पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, दूसरे प्रदेश फरार होने की फिराक में था आरोपी।
Durg, Durg | Nov 13, 2026