
ब्रह्मपुखर में टावर से केबल चोरी का खुलासा, बरमाणा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। ब्रह्मपुखर क्षेत्र में टावर से अलग-अलग तिथियों में हुई केबल चोरी के मामले का बरमाणा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल भी बरामद की है।
मामले में थाना बरमाणा में FIR नंबर 135/2026, दिनांक 26 सितंबर 2026, के तहत धारा 303(2), 317(2) और 3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, टावर से केबल चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की।
जांच के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार उर्फ अज्जू (24) निवासी निहाड़खंड वासला, ब्रह्मपुखर तथा दिनेश कुमार उर्फ पोली (26) निवासी निहाड़खंड वासला, ब्रह्मपुखर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित भूमिका तथा चोरी की गई केबल को कहां खपाया जाना था, इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
न्यूज टुडे हिमाचल
#NewsTodayHimachal #हिमाचलपुलिस #बिलासपुरपुलिस #BNS #हिमाचलन्यूज #CableTheft