बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा अस्पताल हादसा सामने आया है, जहां बुधवार रात करीब 3 बजे प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट और उसके बाद AC में हुआ ब्लास्ट बताया जा रहा है। 5वीं मंजिल पर ICU होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आईं। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए हैं।
हादसे के बाद अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर मौके से फरार हो गए, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है। दमकल की 7 गाड़ियों ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है, वहीं प्रशासन ने अस्पताल मालिक डॉ. उपेंद्र प्रसाद पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
#Muzaffarpur #HospitalFire #BiharNews #HospitalAccident #PrasadHospital
Purnea East, Purnia | Jun 4, 2026