
श्रीराम व्यायामशाला जूडो सेंटर का शानदार प्रदर्शन, 25 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों का चयन
पुर/भीलवाड़ा। राजकुमार गोयल 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय माध्यमिक शिक्षा विभाग की जूडो प्रतियोगिता में श्रीराम व्यायामशाला पुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में व्यायामशाला के 25 जूडो खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किए तथा राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।
जिला जूडो सचिव एवं प्रशिक्षक चेतन चोबे ने बताया कि जिला जूडो अध्यक्ष गिरिराज चौबे के सानिध्य में आयोजित प्रतियोगिता में श्रीराम व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
17 वर्ष छात्र वर्ग में सीताराम विश्नोई (40 किग्रा), कन्हैया लाल तेली (45 किग्रा), हरिश आचार्य (50 किग्रा), शुभम आचार्य (55 किग्रा), विनोद बैरवा (60 किग्रा), सचिन विश्नोई (66 किग्रा), चेतन माली (73 किग्रा), मनीष आचार्य (81 किग्रा) तथा नवीन खोईवाल (90 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।
19 वर्ष छात्र वर्ग में कुणाल आचार्य (40 किग्रा), विष्णु कुमार बलाई (45 किग्रा), सचिन खारोल (50 किग्रा), अंकित राजोरा (55 किग्रा), राहुल खारोल (66 किग्रा), रोहित पालड़िया (73 किग्रा) तथा ऋषभ खोईवाल (90 किग्रा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 17 वर्ष छात्रा वर्ग में लक्ष्मी चौधरी (40 किग्रा), वैदिका विश्नोई (44 किग्रा), आयुषी जाट (52 किग्रा) एवं सलोनी विश्नोई (57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
19 वर्ष छात्रा वर्ग में आरती आचार्य (40 किग्रा), खुशी गुर्जर (48 किग्रा), लीला जाट (52 किग्रा), रिंकू गुर्जर (57 किग्रा) तथा कान्ता खारोल (63 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद श्रीराम व्यायामशाला में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर जूडो सह-प्रशिक्षक जगदीश राजोरा, भगवती लाल शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, पुष्कर राजोरा, बाबूलाल गाडरी, शिवलाल खारोल, देवलाल खारोल, यशपाल खोईवाल, अभिमन्यु चौबे, राजेंद्र आचार्य, आसकरण जाट, परसराम, मनोज, प्रकाश राजोरा एवं सत्यनारायण गुर्जर सहित जूडो खेल प्रेमियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
25 स्वर्ण पदकों के साथ राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की यह उपलब्धि श्रीराम व्यायामशाला पुर के जूडो प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।