मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। नेवरी गांव के पास नेशनल हाईवे-552 पर एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
वीओ-1 :
जानकारी के अनुसार कैलारस के ग्राम भुरावली निवासी 19 वर्षीय संजय जाटव मंगलवार सुबह अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान नेवरी गांव की पुलिया के पास सबलगढ़ की ओर से आ रही चंबल बस सर्विस की एक यात्री बस ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संजय सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Gormi, Bhind | Jun 23, 2026