जहानाबाद में सनसनीखेज वारदात
जहानाबाद जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत परस बीघा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला की कथित रूप से उसके देवर ने घास काटने वाले गरासी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परस बीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
📍 JEHANABAD LIVE इस सनसनीखेज वारदात से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। हमारे फेसबुक पेज से जुड़े रहें।
#Jehanabad #JehanabadLive #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #ParasBigha #Imadpur #MurderCase #LatestNews #trending #GenZ #PoliticalPoll