Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, त्वरित निस्तारण के निर्देश संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में सैनिक बंधु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बैठक का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अवकाश प्राप्त) द्वारा उपस्थित अधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। इस दौरान पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों की प्रगति पर चर्चा की गई।बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिला अस्पताल में पूर्व सैनिकों के लिए अलग काउंटर की मांग पूरी होने पर कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त किया। वहीं पूर्व सैनिक ऋषिकेश की समस्या के समाधान हेतु उपजिलाधिकारी खलीलाबाद को 15 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।वयोवृद्ध पूर्व सैनिक कपिलदेव तिवारी के सीमांकन संबंधी प्रकरण में हुई देरी पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व सैनिक रमाकांत के भूमि पैमाइश मामले में संबंधित कानूनगो को समस्त अभिलेखों के साथ तत्काल तलब किया गया।बैठक में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) ने पूर्व सैनिकों के चकबंदी संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का भरोसा दिया। वहीं भूतपूर्व सैनिक अतुल कुमार सिंह के साथ हुई कथित धोखाधड़ी के मामले में अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी मेंहदावल को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपने संबोधन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाएगा और उन्हें समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक, उनके परिजन एवं वीर नारियां उपस्थित रहीं। बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर उन्हें सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

MORE NEWS

9 लाख की क्रेटा बनी विवाद की वजह, फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा

संतकबीरनगर में मुर्गी फार्म पर हुई जानलेवा फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 जून की रात को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उतरावल गांव स्थित बीर बहादुर राय के मुर्गी फार्म पर लेन-देन और क्रेटा वाहन के विवाद को लेकर आरोपियों ने पहुंचकर फायरिंग की थी।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में गठित टीम ने मुख्य आरोपी कृष्णचंद पाण्डेय उर्फ केसी, दीपक पाण्डेय, हनीपाल उर्फ गौरवपाल, दुर्गेश यादव, दुष्यन्त राय, तुषार गुप्ता, झिन्नू कन्नौजिया और देवेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि करीब चार माह पहले कृष्णचंद पाण्डेय ने बीर बहादुर राय से 9 लाख रुपये में एक क्रेटा वाहन खरीदा था। बाद में वाहन एक अन्य मुकदमे में सीज हो गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 9 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा स्कॉर्पियो, क्रेटा और वैन्यू समेत तीन चारपहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

9 लाख की क्रेटा बनी विवाद की वजह, फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा संतकबीरनगर में मुर्गी फार्म पर हुई जानलेवा फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 15 जून की रात को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उतरावल गांव स्थित बीर बहादुर राय के मुर्गी फार्म पर लेन-देन और क्रेटा वाहन के विवाद को लेकर आरोपियों ने पहुंचकर फायरिंग की थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में गठित टीम ने मुख्य आरोपी कृष्णचंद पाण्डेय उर्फ केसी, दीपक पाण्डेय, हनीपाल उर्फ गौरवपाल, दुर्गेश यादव, दुष्यन्त राय, तुषार गुप्ता, झिन्नू कन्नौजिया और देवेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि करीब चार माह पहले कृष्णचंद पाण्डेय ने बीर बहादुर राय से 9 लाख रुपये में एक क्रेटा वाहन खरीदा था। बाद में वाहन एक अन्य मुकदमे में सीज हो गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी रंजिश में आरोपियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 9 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा स्कॉर्पियो, क्रेटा और वैन्यू समेत तीन चारपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 16, 2026

मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप, जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

संतकबीरनगर जनपद की ग्राम पंचायत खरवनिया खुर्द गोठा की मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम निवासी आशिष यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाबालिग, गैर-निवासी तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि कई पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से बाहर रह गए हैं। आरोप है कि संबंधित बीएलओ को आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के बावजूद 57 पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े गए।

मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप, जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग संतकबीरनगर जनपद की ग्राम पंचायत खरवनिया खुर्द गोठा की मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम निवासी आशिष यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाबालिग, गैर-निवासी तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि कई पात्र व्यक्तियों के नाम सूची से बाहर रह गए हैं। आरोप है कि संबंधित बीएलओ को आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के बावजूद 57 पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े गए।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 16, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 16, 2026

संतकबीरनगर में योग सप्ताह की शुरुआत, विधायक ने किया योगाभ्यास

संतकबीरनगर में योग सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस विशेष योग सप्ताह का शुभारंभ खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योगाभ्यास कर किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने स्वयं योग किया और उपस्थित लोगों को भी योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि "करें योग, रहें निरोग" केवल एक संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
विधायक ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योग कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर इंद्रेश यादव, डॉ. गौरी दत्त मिश्रा, सह नोडल डॉक्टर जुबेर आलम अंसारी तथा डॉ. परवीन वानो द्वारा किया गया।

योग सप्ताह के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। आयुष विभाग द्वारा पूरे सप्ताह विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संतकबीरनगर में योग सप्ताह की शुरुआत, विधायक ने किया योगाभ्यास संतकबीरनगर में योग सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस विशेष योग सप्ताह का शुभारंभ खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योगाभ्यास कर किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने स्वयं योग किया और उपस्थित लोगों को भी योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि "करें योग, रहें निरोग" केवल एक संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। विधायक ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योग कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर इंद्रेश यादव, डॉ. गौरी दत्त मिश्रा, सह नोडल डॉक्टर जुबेर आलम अंसारी तथा डॉ. परवीन वानो द्वारा किया गया। योग सप्ताह के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। आयुष विभाग द्वारा पूरे सप्ताह विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 16, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 16, 2026