99 वर्ष की उम्र पूरी करना आज के दौर में अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
भारतीय राजनीति में भाजपा के तीन ऐसे दिग्गज चेहरे रहे, जिन्हें एक दौर में पार्टी की पहचान माना जाता था— अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी।
अटल जी आज हमारे बीच नहीं हैं, वे गोलोकवासी हो चुके हैं। वहीं डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी ने अस्वस्थता के बावजूद अपने पुराने मित्र लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचकर मित्रता और आत्मीयता की एक खूबसूरत मिसाल पेश की।
यही वह दौर था, जिसकी झलक हमने अपने बचपन में देखी थी। विचारधारा के साथ-साथ आपसी सम्मान, मित्रता और रिश्तों की भी अपनी अहमियत थी।
आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को 99वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 💐
आप भारतीय राजनीति और देश के सार्वजनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण धरोहर हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।
🙏 सादर नमन एवं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।