सुनीता चौबे बनीं ब्राह्मण महिला परिषद की हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष
भगवान परशुराम जी की असीम कृपा से श्रीमती सुनीता चौबे को ब्राह्मण महिला परिषद का हनुमानगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सुनीता चौबे इससे पूर्व लंबे समय तक भादरा तहसील की ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। ब्राह्मण समाज की महिलाओं के उत्थान एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय रुचि को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुनीता चौबे लॉर्ड कृष्णा स्कूल भादरा की प्रिंसिपल भी हैं। वे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज सेवा और महिला उत्थान के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही हैं।
उनके मनोनयन पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 🌹