चोर हैं या फिर चलते-फिरते हार्डवेयर स्टोर? 🛠️😂
सीतापुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से जो बरामदगी दिखाई, उसे देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों ने चोरी कम, कोई पूरा कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट या इलेक्ट्रीशियन की दुकान खोल रखी थी!
क्या-क्या मिला भाई साहब की बोरियों में?
औजार बैंक: हथौड़ी, छेनी, पेचकश, प्लास और वायर कटर।
इलेक्ट्रॉनिक सामान: ग्राइंडर मशीन (ब्लेड समेत), समरसेबल पंप, समर पंखा और कॉपर का तार!
सुरक्षा कवच: दो देसी तमंचे और जिंदा कारतूस (शायद तार छीलने में दिक्कत आने पर डराने के लिए)।
किसानों के ट्यूबवेलों पर डाका डालने निकले थे या इलाके में मुफ्त में बोरिंग और वायरिंग ठीक करने का ठेका ले रखा था, भगवान जाने! फिलहाल पुलिस ने पूरा 'कारखाना' और दोनों कारीगरों को दबोच लिया। 🚓👏
#SitapurPolice #UttarPradesh #KissaChoronKa #ViralPost #SitapurNews