
अटल पथ का काम अधर धार में,सड़क के बीच का पोल शिफ्ट ना होने से काम बंद, विधायक के निर्देश भी हुये हवा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। अटल पथ के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को लेकर आमजन धूल मिट्टी खाने को मजबूर और वाहन चालक परेशान, उपखण्ड मुख्यालय पर परशुराम सर्कल शहीद मेजर नटवर सिंह स्टेडियम से अंबेडकर सर्किल हाइवे रोड तक करीब दो किमी लंबी सीसी सड़क निर्माण का कार्य लगभग तीन माह से अधर धार में झूल रहा हैं।इस सड़क के लिए 4.47 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए हैं बनने वाली सीसी सड़क सात मीटर चौड़ी एवं दोनों तरफ 1.50 मीटर
इंटरलोकिंग भी प्रस्तावित हैं साथ ही दोनों तरफ नाली निर्माण,सड़क निर्माण कार्य में बिजली के पोल रोड़ा बनकर बीच राह में खड़े हैं, पूर्व में ठेकेदार द्वारा पुरानी सड़क को खोदने से अब आमजन का इस सड़क पर गुजरना भी मुश्किल हो रहा है,गुजरते वाहनों के साथ उड़ती धूल मिट्टी उछलते कंकर पत्थर किसी अनहोनी घटना को निमंत्रण दे रहे हैं। अब हालात तो यह है सड़क पर गुजरने के दौरान आमजन को आंखों पर चश्मा, मुंह पर मास्क लगा कर निकला पड़ रहा है।दो विभागों के बीच तालमेल की कमी एवं कागजी कार्रवाई के चलते काम अटका, जिसे लेकर आमजन में रोष व्याप्त। हाल ही बिजली विभाग द्वारा पोल शिफ्ट करने का कार्य प्रारंभ किया गया जो भी कछुए की चाल से चल रहा है। हाल ही में जाेजरो का खेड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने अटल पथ को लेकर संबंधित विभाग एवं बिजली विभाग को जमकर खरी खोटी सुनाई एवं जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने की बात कही पर निर्माण कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हुआ, और विधायक के निर्देश भी हवा हो गए।
ज्ञात हो छ, सात माह पूर्व रामदेव कॉलोनी से होते हुए उपखण्ड कार्यालय, परशुराम सर्कल,बस स्टैंड, श्री सारणेश्वर महादेव खुरंजा हाइवे रोड तक सड़क निर्माण का कार्य किया गया। निर्माण कार्य के दौरान रामदेव कॉलोनी में सात मीटर सड़क लेकिन नाली निर्माण नहीं।
परशुराम सर्कल से बस स्टैंड तक सड़क की चौड़ाई कही पांच मीटर तो कही साढ़े चार मीटर फुटपाथ निर्माण एवं नाली निर्माण अधूरा, वही अब तक ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य भी नहीं किया गया।
हां कुछ जगह पर दो फिट की नाली बनाई गई वो भी खुली अवस्था में पड़ी है।ग्रामीण लोगों ने दबी जुबान में बताया कि ठेकेदार द्वारा राजनेताओं एवं प्रभावशाली लोगों के घरों के बाहर एक टिकाऊ और मजबूत सीसी की गई जबकि अन्य जगहों पर सड़क के किनारे ना नाली निर्माण ना मिट्टी डालकर गड्ढों को भरा गया जिससे आए दिन आमजन एवं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपखण्ड कार्यालय के बाहर अधर धार में झूलते डिवाइडर निर्माण कार्य भी वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है।