शाहजहांपुर - ग्राम प्रधान पति ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद, कच्ची शराब बनाने के विरोध करने पर आरोपियों ने सुरेंद्र नाम के युवक को पीट-पीटकर मार दिया था। पुलिस ने पुलिस ने आठ आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी गोविंद, वासुदेव और सुखदेव शामिल हैं। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। पुलिस ने अन्य आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। थाना तिलहर क्षेत्र के शावेगपुर गांव में घटना हुई थी।