
एमपी में अब बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना नहीं मिलेगी 1500 की किस्त HC पहुंचा मामला।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर ग्वालियर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में योजना को बंद करने और महिलाओं को दी जा रही ₹1500 की मासिक किस्त पर रोक लगाने की मांग की गई है।
याचिका ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र की निवासी एवं पूर्व पार्षद सुधा दुबे की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से दायर किए जाने की जानकारी सामने आई है। याचिका में दावा किया गया है कि 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को हर महीने सहायता राशि दी जा रही है, जिससे सरकार पर बड़ा वित्तीय भार पड़ रहा है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि सीधे नकद राशि देने के बजाय महिलाओं के रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा गया। अदालत ने लाभार्थियों की संख्या और सूची से संबंधित जानकारी भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई सरकार के जवाब के बाद होगी।
#VindhyaSamacharTV #LadliBehnaYojana #MadhyaPradeshNews #GwaliorNews #HighCourtNews
Jawa, Rewa | Sep 18, 2026