Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

हरियाणा महिला विकास निगम की नवनियुक्त चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने पंचकूला सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में भारी समर्थकों के बीच कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विकास एवं पंचायत विभाग कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रुति चौधरी , प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पुनिया, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक मोनिका मलिक, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, महापौर श्याम लाल बंसल, सीड कॉर्पोरेशन के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, शिवालिक विकास बोर्ड के वाईस चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, जिला अध्यक्ष चरखी दादरी सुनील इंजीनियर, भाजपा नेत्री नेहा धवन, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पूर्व चेयरपर्सन रंजीता मेहता, जिला प्रवक्ता संजीव कौशल, जिला मीडिया इंचार्ज के. चंदन सहित भाजपा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, महिला विकास निगम के कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त चेयरपर्सन सुनीता डांगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यभार ग्रहण के उपरांत हरियाणा महिला विकास निगम की नवनियुक्त चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने अपने इस नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हरियाणा की प्रत्येक महिला के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला विकास निगम की विभिन्न योजनाओं को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। श्रीमती डांगी ने यह भी स्पष्ट किया कि निगम के अंतर्गत चल रही स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं वित्तीय सहायता योजनाओं को और अधिक सुलभ व प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी शिविरों एवं जागरूकता अभियानों के माध्यम से पहुँचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की भावना को और अधिक सशक्त करते हुए महिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को भी गति दी जाएगी। #पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 4, 2026

MORE NEWS

नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: मैदान 2.0 अभियान के तहत एक सप्ताह में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के 7 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन-चरस बरामद

पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का किया जा रहा  सत्यापन, 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों से नशा तस्करों पर नजर

मैदान 2.0 अभियान के तहत आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान

जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मैदान 2.0 के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले की विभिन्न क्राइम यूनिट्स ने बीते एक सप्ताह के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग मामलों में 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 मामलों में कुल 1 किलो 594 ग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि एक अन्य मामले में 215 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनैल सिंह निवासी पिंजौर, विवेक उर्फ कोटी निवासी जींद (हाल किरायेदार पिंजौर), रमन कुमार निवासी जिला कैथल, राजन बीर सिंह निवासी अमृतसर, राहुल ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश, अंकित कुमार तथा वरुण ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई गई है।

पुलिस द्वारा केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि दोबारा अपराध में संलिप्तता को रोका जा सके।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में नशा तस्करी से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना और क्राइम यूनिट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान भी चलाया गया।

नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक को भी अभियान से जोड़ रही है। शहर की 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों को एक निगरानी तंत्र से जोड़ा गया है। पूरे शहर में पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है।  जिससे संदिग्ध गतिविधियों, नशा नेटवर्क और तस्करों की आवाजाही पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का बयान: नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। आधुनिक तकनीक, निरंतर निगरानी, खुफिया सूचना और जनसहयोग के माध्यम से पंचकूला को नशामुक्त एवं सुरक्षित जिला बनाना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान मैदान 2.0 आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

#पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula

नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस का बड़ा प्रहार: मैदान 2.0 अभियान के तहत एक सप्ताह में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के 7 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन-चरस बरामद पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का किया जा रहा सत्यापन, 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों से नशा तस्करों पर नजर मैदान 2.0 अभियान के तहत आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान जिला पंचकूला को नशामुक्त बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान मैदान 2.0 के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले की विभिन्न क्राइम यूनिट्स ने बीते एक सप्ताह के दौरान नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग मामलों में 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 मामलों में कुल 1 किलो 594 ग्राम हेरोइन बरामद की, जबकि एक अन्य मामले में 215 ग्राम चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करनैल सिंह निवासी पिंजौर, विवेक उर्फ कोटी निवासी जींद (हाल किरायेदार पिंजौर), रमन कुमार निवासी जिला कैथल, राजन बीर सिंह निवासी अमृतसर, राहुल ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश, अंकित कुमार तथा वरुण ठाकुर निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई गई है। पुलिस द्वारा केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि दोबारा अपराध में संलिप्तता को रोका जा सके। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में नशा तस्करी से जुड़े संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां लगातार दबिश, औचक रेड और विशेष चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना और क्राइम यूनिट टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में आज कालका क्षेत्र में रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान भी चलाया गया। नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पंचकूला पुलिस आधुनिक तकनीक को भी अभियान से जोड़ रही है। शहर की 1220 विभिन्न लोकेशनों पर स्थापित लगभग 2620 सीसीटीवी कैमरों को एक निगरानी तंत्र से जोड़ा गया है। पूरे शहर में पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे संदिग्ध गतिविधियों, नशा नेटवर्क और तस्करों की आवाजाही पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का बयान: नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है। आधुनिक तकनीक, निरंतर निगरानी, खुफिया सूचना और जनसहयोग के माध्यम से पंचकूला को नशामुक्त एवं सुरक्षित जिला बनाना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान मैदान 2.0 आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा। #पंचकूला #panchkulasocialmedia #panchkulanews #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026

फायरिंग कर भागे, हाईवे पर घिरे... पुलिस की गोलियों से रुके गोदारा गैंग के शूटर
              पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन: बिजनेसमैन पर हमला करने वाले शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
#panchkula #HaryanaNews #pinjoregarden #HaryanaNewsUpdate #pinjore #haryana #kalka #chandighar #chandigarh #𝐏𝐚𝐧𝐜𝐡𝐤𝐮𝐥𝐚𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 #haryanapolice

फायरिंग कर भागे, हाईवे पर घिरे... पुलिस की गोलियों से रुके गोदारा गैंग के शूटर पंचकूला पुलिस का बड़ा एक्शन: बिजनेसमैन पर हमला करने वाले शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार #panchkula #HaryanaNews #pinjoregarden #HaryanaNewsUpdate #pinjore #haryana #kalka #chandighar #chandigarh #𝐏𝐚𝐧𝐜𝐡𝐤𝐮𝐥𝐚𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 #haryanapolice

Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026

पिंजौर के अमरावती एन्क्लेव के लिए बड़ी सौगात, वाटर एज क्लब बनेगा आधुनिक सुविधाओं का केंद्र
           अमरावती में विकास की बड़ी खबर! वाटर एज क्लब के नवीनीकरण को मिली मंजूरी
#pinjore #pinjoregarden #HaryanaNews #HaryanaNewsUpdate #kalka #panchkula #chandighar #haryana #chandigarh #Amrawati #DLF

पिंजौर के अमरावती एन्क्लेव के लिए बड़ी सौगात, वाटर एज क्लब बनेगा आधुनिक सुविधाओं का केंद्र अमरावती में विकास की बड़ी खबर! वाटर एज क्लब के नवीनीकरण को मिली मंजूरी #pinjore #pinjoregarden #HaryanaNews #HaryanaNewsUpdate #kalka #panchkula #chandighar #haryana #chandigarh #Amrawati #DLF

Panchkula, Panchkula | Jun 5, 2026