
#ये 74 वर्षीय बुजुर्ग लापता है, तलाश में जुटा परिवार; जानकारी देने वाले को मिलेगा 5 लाख रुपये का इनाम, 19 अक्टूबर से कोई सुराग नहीं
#पंजाब के मोहाली से एक 74 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार अपने पिता की तलाश में लोगों से मदद की अपील कर रहा है। बुजुर्ग 19 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-79, मोहाली से लापता हुए थे। उन्हें आखिरी बार उसी दिन बनूड़ जंक्शन के पास देखा गया था।
#लापता बुजुर्ग की उम्र 74 वर्ष, लंबाई करीब 5 फुट 7 इंच और रंग बेहद गोरा है। उनके बाल, भौंहें और दाढ़ी-मूंछ सफेद हैं तथा सिर के पिछले हिस्से में गंजापन है। उनकी दाहिनी आंख की भौंह और पलकों के बीच एक असामान्य रूप से लंबा बाल पहचान का विशेष निशान है।
#परिवार के अनुसार बुजुर्ग डिमेंशिया (याददाश्त संबंधी बीमारी) से पीड़ित हैं। उन्हें बातचीत समझने और अपनी पहचान बताने में परेशानी हो सकती है। बताया गया है कि वे लोगों को "पेप्सी" कहकर संबोधित कर सकते हैं।
#परिवार ने बुजुर्ग की तलाश में मदद करने वाले या उनके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
#यदि किसी को भी ये बुजुर्ग कहीं दिखाई दें तो कृपया उनकी फोटो लेकर तुरंत परिवार को 8826376745 नंबर पर सूचना दें।
#परिवार की अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि उनके पिता जल्द सुरक्षित घर लौट सकें।
#एक शेयर किसी परिवार को उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी लौटा सकता है।
#MissingPerson #Mohali #Punjab #HelpFindHim #HimachalMentor