
7 अगस्त से भिकिसैण सिनोड़ा का युवक रुड़की भगवानपुर से लापता हेमचंद्र का अब तक नहीं मिला सुराग
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिनौड़ा निवासी हेमचंद्र (39) पुत्र तीलाराम पिछले कुछ दिनों से रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र से लापता हैं। परिजनों के अनुसार हेमचंद्र भगवानपुर में एक होटल में काम करते थे। वह 7 अगस्त 2026 को रोज की तरह काम के लिए गए थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे।
परिजनों ने बताया कि हेमचंद्र का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। काफी खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों के अनुसार हेमचंद्र अविवाहित हैं और उनके अचानक लापता होने से परिवार के लोग चिंतित हैं।
परिजनों ने भगवानपुर थाने सहित संबंधित पुलिस थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी थी इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों, होटलों और बस अड्डों पर भी उनकी तलाश की गयी लेकिन 14 दिन बाद भी उसका पता नही लग पाया है जिस कारण परिवार चिंता में है रो रहा है ।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को हेमचंद्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल भगवानपुर थाना, रुड़की अथवा परिजनों को सूचना दें।
8267013227 " 8191825204
#हेमचंद्र #लापतायुवक #गुमशुदा #भिकियासैंण #अल्मोड़ा #सिनौड़ा #रुड़की #भगवानपुर #उत्तराखंड #MissingPerson #Missing #UttarakhandNews #AlmoraNews #RoorkeeNews #Bhagwanpur #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #UttarakhandNews #HelpFindHim