चूरू। शहर के वार्ड संख्या 46 में दीपावली के अवसर पर आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्षद प्रदीप चांवरिया (प्रीत) ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता से ही यह आयोजन यादगार बन पाया है। उन्होंने भविष्य में भी आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना बनाए रखते हुए वार्ड के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
#tharkiawaazajay #churu #Congress #deepawali #snehmilan Kunj Bihari Birmiwala Rafique Mandelia Indian National Congress
Churu, Churu | Nov 9, 2026