गुरुद्वारा मंजी साहिब की जमीन पर 2 एकड़ में लगाया अमरूद का बाग
जींद : गुरुद्वारा मंजी साहिब जींद की जमीन स्थित छना फार्म में करीब 2 एकड़ क्षेत्र में अमरूद का बाग लगाने का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास एवं विनती के साथ हुई।
इस अवसर पर जत्थेदार करनैल सिंह निम्नाबाद, एग्जीक्यूटिव मेंबर, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने पौधारोपण कर बाग लगाने के कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में शेर सिंह दडानां, गुरुद्वारा मैनेजर गुरविंदर सिंह चोगामा हेड ग्रंथी गुरविंदर सिंह रतक, खेती बाड़ी इंचार्ज पंजाब सिंह, परमजीत सिंह तथा परगट सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि फलदार पौधों का बाग लगाना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी पहल है। 2 एकड़ में लगाए जा रहे अमरूद के बाग से गुरुद्वारा प्रबंधन की जमीन का बेहतर उपयोग होने के साथ-साथ भविष्य में इससे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को भी लाभ मिलेगा
Safidon, Jind | Aug 18, 2026