*अवैध हथियार सहित 01 आरोपी काबू, कब्जा से 01 देशी कट्टा (हथियार) बरामद*
गुरुग्राम: 03 अगस्त 2026
▪️ दिनांक 01.08.2026 को अपराध शाखा बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोल चक्कर मुबारिकपुर, फर्रुखनगर, गुरुग्राम से एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान *सुमित (उम्र-23 वर्ष) निवासी सदरपुर, जिला नोएडा, (उत्तर-प्रदेश)* के रूप में हुई है।
▪️ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी के *कब्जा से 01 देशी कट्टा (हथियार) बरामद* करने पर इसके खिलाफ पुलिस थाना फर्रुखनगर, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी के कब्जा से बरामद अवैध हथियार इसने एक अन्य व्यक्ति से लिया था।
▪️ अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Aug 4, 2026