
सरप्लस शिक्षिका फौजिया तारीक ने इक्किल ढोंढा विद्यालय में दिया योगदान..
जहानाबाद। बिहार सरकार द्वारा सरप्लस शिक्षको का तबादला किया जा रहा है। इसी को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय सुगाँव की शिक्षिका फौज़िया तारिक का राजकीय मध्य विद्यालय सुगाँव से कलानोर पंचायत के इक्किल ढोंढा गांव के कन्या प्राथमिक उर्दू विद्यालय में तबादला हुआ है। वहीं बुधवार के दिन सरप्लस शिक्षिका फौजिया तारीक ने कन्या प्राथमिक विद्यालय इक्किल ढोंढा में योगदान दिया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद ईबरार हुसैन ने शिक्षिका फौजिया तारीक का योगदान करवाया, वही मौके पर सुगाँव विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय सिंह, शिक्षक मोहम्मद कमाल अशरफ, शिक्षक मोहम्मद मिनहाज अंसारी ग्रामीण असलम मलिक सहित कई ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे, मौके पर शिक्षिका फौज़िया तारीक ने कहा कि नय विद्यालय में योगदान दी हूँ। यहां बच्चों के बेहतर पठन-पाठन और सुचारू रूप से विद्यालय चलने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बता दे कि इससे पूर्व शिक्षिका फौजिया तारीक मखदुमपुर प्रखण्ड के सुगाँव विद्यालय में पिछले 21 वर्षों से कार्यरत थीं।
#JehanabadNews #Makhdumpur #Dhodha #school