अलीगढ़ पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना देहलीगेट क्षेत्र में की गई चेकिंग व पैदल गस्त
आज दिनांक 02.06.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा पुलिस बल के साथ थाना देहलीगेट क्षेत्र में कानून/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों को चेक किया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई महोदय द्वारा सभी अधीनस्थों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच करने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कानून का पालन करने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई
Koil, Aligarh | Jun 2, 2026