Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

कलेक्टर, एसपी ने खुद की नीट की री-परीक्षा की निगरानी। 2,152 परीक्षार्थी हुए शामिल, 214 रहे अनुपस्थित👇 मुरैना। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नीट) का आयोजन रविवार को मुरैना जिले के सभी सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, निगरानी एवं व्यवस्थागत प्रबंधन के व्यापक और प्रभावी इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर परीक्षा संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,366 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,152 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 214 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई और परीक्षा पूरी पारदर्शिता तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रवार उपस्थिति के अनुसार केंद्रीय विद्यालय, मुरैना में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 447 उपस्थित रहे तथा 33 अनुपस्थित रहे। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, मुरैना में 470 में से 421 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 49 अनुपस्थित रहे। शासकीय विधि महाविद्यालय, मुरैना में 360 में से 329 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 31 अनुपस्थित रहे। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, मुरैना में 288 में से 263 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 25 अनुपस्थित रहे। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरैना में 288 में से 254 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 34 अनुपस्थित रहे। मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरैना में 240 में से 222 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मुरैना में 240 में से 216 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 21, 2026

MORE NEWS

रिहायशी इलाके में सड़क बनी मयखाना, खुलेआम शराब पी रहे सुराप्रेमी

मुरैना। शहर के बड़ोखर स्थित नंदेपुरा रोड के मोड़ पर संचालित शराब दुकान के बाहर खुलेआम शराब पीने का सिलसिला लगातार जारी है। दुकान के बाहर सड़क किनारे अक्सर शराब प्रेमी मदिरापान करते हुए दिखाई देते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
यह क्षेत्र पूरी तरह रिहायशी है, जहां दिनभर महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से माहौल खराब हो रहा है और किसी भी समय विवाद या बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।
रहवासियों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि शराब दुकान के बाहर खुले में शराब पीने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और नियमित निगरानी कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा बनी रहे।
#मुरैना #morena #शराब #पुलिस

रिहायशी इलाके में सड़क बनी मयखाना, खुलेआम शराब पी रहे सुराप्रेमी मुरैना। शहर के बड़ोखर स्थित नंदेपुरा रोड के मोड़ पर संचालित शराब दुकान के बाहर खुलेआम शराब पीने का सिलसिला लगातार जारी है। दुकान के बाहर सड़क किनारे अक्सर शराब प्रेमी मदिरापान करते हुए दिखाई देते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। यह क्षेत्र पूरी तरह रिहायशी है, जहां दिनभर महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से माहौल खराब हो रहा है और किसी भी समय विवाद या बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। रहवासियों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की है कि शराब दुकान के बाहर खुले में शराब पीने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और नियमित निगरानी कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा बनी रहे। #मुरैना #morena #शराब #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

रेस्ट हाउस के बाहर सड़क बदहाल, गड्ढों से रोज जूझ रहे राहगीर

मुरैना के बैरियल पर रेस्ट हाउस के बाहर बनी सड़क पर लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन लगता है कि ये गड्ढे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर से अब तक ओझल हैं। इन गड्ढों का खामियाजा रोजाना यहां से गुजरने वाले आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर चोटिल हो चुके हैं, वहीं बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराकर दुर्घटनाओं की आशंका को खत्म करने की मांग की है।
#मुरैना #Morena #MadhyaPradesh Collector Office Morena Narendra Singh Tomar Aidal Singh Kansana

रेस्ट हाउस के बाहर सड़क बदहाल, गड्ढों से रोज जूझ रहे राहगीर मुरैना के बैरियल पर रेस्ट हाउस के बाहर बनी सड़क पर लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन लगता है कि ये गड्ढे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर से अब तक ओझल हैं। इन गड्ढों का खामियाजा रोजाना यहां से गुजरने वाले आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर चोटिल हो चुके हैं, वहीं बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराकर दुर्घटनाओं की आशंका को खत्म करने की मांग की है। #मुरैना #Morena #MadhyaPradesh Collector Office Morena Narendra Singh Tomar Aidal Singh Kansana

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

किशनपुर गांव में एक साथ जली पति-पत्नी की चिता, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मुरैना। थाना माता बसैया क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुई दर्दनाक पारिवारिक घटना के बाद रविवार को पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। गांव के श्मशान घाट पर दोनों की चिताएं साथ-साथ जलाई गईं। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
गौरतलब है कि देर रात हुई घटना में पति द्वारा कथित रूप से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की ह.त्या करने के बाद स्वयं भी ट्रेन के सामने आकर जा.न दे दी थी। पोस्टमार्टम के बाद चारों श.व गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
पति-पत्नी की चिता एक साथ जलने का दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। पूरे गांव में मातम पसरा रहा। वहीं, दोनों मासूम बच्चों का भी अंतिम संस्कार परिजनों ने भारी मन से किया।
#morena #मुरैना

किशनपुर गांव में एक साथ जली पति-पत्नी की चिता, नम आंखों से दी अंतिम विदाई मुरैना। थाना माता बसैया क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुई दर्दनाक पारिवारिक घटना के बाद रविवार को पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। गांव के श्मशान घाट पर दोनों की चिताएं साथ-साथ जलाई गईं। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गौरतलब है कि देर रात हुई घटना में पति द्वारा कथित रूप से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की ह.त्या करने के बाद स्वयं भी ट्रेन के सामने आकर जा.न दे दी थी। पोस्टमार्टम के बाद चारों श.व गांव पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी की चिता एक साथ जलने का दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। पूरे गांव में मातम पसरा रहा। वहीं, दोनों मासूम बच्चों का भी अंतिम संस्कार परिजनों ने भारी मन से किया। #morena #मुरैना

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

'सेफ क्लिक 20' अभियान: मुरैना में 1000 से अधिक महिलाओं और छात्राओं को किया गया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

मुरैना। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान 'सेफ क्लिक 20' के तहत शनिवार को मुरैना जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला समूहों, आंगनवाड़ी केंद्रों और महिला महाविद्यालयों में साइबर सुरक्षा संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला समूहों की सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन बाल शोषण, ऑनलाइन गेमिंग के जोखिम, डीपफेक वीडियो कॉल, फर्जी लिंक और लुभावने ऑफर्स से बचने के तरीके बताए गए। साथ ही अज्ञात स्रोतों से APK फाइल डाउनलोड नहीं करने और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो वह तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन, एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए। कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस के अनुसार, 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक चलने वाले 'सेफ क्लिक 20' अभियान के तहत जिले में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, लघु फिल्म, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी, साइबर विशेषज्ञों के व्याख्यान और एनीमेशन वीडियो जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

'सेफ क्लिक 20' अभियान: मुरैना में 1000 से अधिक महिलाओं और छात्राओं को किया गया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक मुरैना। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान 'सेफ क्लिक 20' के तहत शनिवार को मुरैना जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला समूहों, आंगनवाड़ी केंद्रों और महिला महाविद्यालयों में साइबर सुरक्षा संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला समूहों की सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन बाल शोषण, ऑनलाइन गेमिंग के जोखिम, डीपफेक वीडियो कॉल, फर्जी लिंक और लुभावने ऑफर्स से बचने के तरीके बताए गए। साथ ही अज्ञात स्रोतों से APK फाइल डाउनलोड नहीं करने और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी तरह सत्यापन करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो वह तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन, एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए। कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक चलने वाले 'सेफ क्लिक 20' अभियान के तहत जिले में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, लघु फिल्म, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी, साइबर विशेषज्ञों के व्याख्यान और एनीमेशन वीडियो जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026

🚨 BREAKING NEWS

किशनपुर गांव में एक साथ जलीं पति-पत्नी व बच्चों की चिताएं, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

▪️ दर्दनाक घटना के बाद गांव में पसरा मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

▪️ पोस्टमार्टम के बाद चारों शव गांव पहुंचे, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

▪️ पति-पत्नी की चिताएं साथ-साथ जलीं, भावुक दृश्य देख हर आंख हुई नम

▪️ दोनों मासूम बच्चों को भी परिजनों ने भारी मन से दी अंतिम विदाई

🚨 BREAKING NEWS किशनपुर गांव में एक साथ जलीं पति-पत्नी व बच्चों की चिताएं, नम आंखों से दी अंतिम विदाई ▪️ दर्दनाक घटना के बाद गांव में पसरा मातम, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब ▪️ पोस्टमार्टम के बाद चारों शव गांव पहुंचे, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार ▪️ पति-पत्नी की चिताएं साथ-साथ जलीं, भावुक दृश्य देख हर आंख हुई नम ▪️ दोनों मासूम बच्चों को भी परिजनों ने भारी मन से दी अंतिम विदाई

Morena Nagar, Morena | Jun 27, 2026