निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए हेल्पडेस्क स्थापित
दिव्यांगजनों, प्रवासी एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी सुविधा
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बृजेंद्र रावत ने बताया कि जिले में प्रचलित निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 प्रक्रिया के दौरान चुनावी सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने और सभी पात्र नागरिकों विशेष रूप से दिव्यांगजनों, प्रवासीयो एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्तर पर भारत निर्वाचन कार्यालय जिला रतलाम पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh