विधायक श्री गौतम होंगे योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
------------
#अन्तर्राष्ट्रीय_योग_दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम होंगे। श्री गौतम योग दिवस कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास में शामिल होंगे। समारोह में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी तथा आमजन शामिल होकर योग से निरोग काया का संदेश देंगे।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj