Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे उठे हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई के संयुक्त तत्वावधान में, जिला युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयोजन में कंपनी गार्डन में "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा से छात्रों और युवाओं को संबोधित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग का समर्थन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक, रोजगार के सीमित अवसर और बढ़ती महंगाई से युवाओं का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम देश के युवाओं की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सुशांत पाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हसन अहमद, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, भुट्टो मियां, शिवा पाल, अजीत सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 15, 2026

MORE NEWS

मुख्य विकास अधिकारी ने बावन में गौ आश्रय स्थल, आरआरसी सेंटर, पशु चिकित्सालय और ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकासखंड बावन का निरीक्षण कर अस्थायी गौ आश्रय स्थल, पशु चिकित्सालय, कूड़ा-कचरा अपशिष्ट प्रबंधन (आरआरसी) केंद्र तथा ब्लॉक कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अस्थायी गौ आश्रय स्थल बावन का रखरखाव उत्कृष्ट पाया गया। यहां स्थापित आनंद बायोगैस प्लांट के माध्यम से सरकारी प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है तथा परिसर में आटा चक्की का भी संचालन हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस नवाचार की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

आरआरसी सेंटर के निरीक्षण में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय तथा छंटाई किए गए कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक भंडारण पाया गया। उन्होंने केंद्र के संचालन को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पशु चिकित्सालय बावन में पशुओं के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बीमार एवं घायल पशुओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में परिसर में स्थित जर्जर भवन को तत्काल हटाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, उपस्थिति पंजिका का प्रतिदिन निरीक्षण करने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्थापना पटल के अभिलेख अधूरे मिलने पर पटल सहायक अतुल अवस्थी को कठोर चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों, स्वच्छता, पशु संरक्षण तथा कार्यालयी व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, खंड विकास अधिकारी बावन डॉ. रामप्रकाश, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बावन में गौ आश्रय स्थल, आरआरसी सेंटर, पशु चिकित्सालय और ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकासखंड बावन का निरीक्षण कर अस्थायी गौ आश्रय स्थल, पशु चिकित्सालय, कूड़ा-कचरा अपशिष्ट प्रबंधन (आरआरसी) केंद्र तथा ब्लॉक कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्थायी गौ आश्रय स्थल बावन का रखरखाव उत्कृष्ट पाया गया। यहां स्थापित आनंद बायोगैस प्लांट के माध्यम से सरकारी प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है तथा परिसर में आटा चक्की का भी संचालन हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस नवाचार की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। आरआरसी सेंटर के निरीक्षण में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय तथा छंटाई किए गए कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक भंडारण पाया गया। उन्होंने केंद्र के संचालन को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सालय बावन में पशुओं के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने बीमार एवं घायल पशुओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में परिसर में स्थित जर्जर भवन को तत्काल हटाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, उपस्थिति पंजिका का प्रतिदिन निरीक्षण करने तथा अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्थापना पटल के अभिलेख अधूरे मिलने पर पटल सहायक अतुल अवस्थी को कठोर चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों, स्वच्छता, पशु संरक्षण तथा कार्यालयी व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, खंड विकास अधिकारी बावन डॉ. रामप्रकाश, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 15, 2026

स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक में 100 प्रतिशत नामांकन पर जोर

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ड्रॉपआउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उनका प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर नामांकन अभियान की सतत निगरानी करने को कहा। साथ ही अभिभावकों को जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित यूनिफॉर्म में विद्यालय भेजें।

सीडीओ ने कहा कि नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा।

बैठक में डायट के प्राचार्य रामेंद्र सिंह, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुंवर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक में 100 प्रतिशत नामांकन पर जोर हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ड्रॉपआउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उनका प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर नामांकन अभियान की सतत निगरानी करने को कहा। साथ ही अभिभावकों को जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित यूनिफॉर्म में विद्यालय भेजें। सीडीओ ने कहा कि नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। बैठक में डायट के प्राचार्य रामेंद्र सिंह, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभाष कुंवर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 14, 2026

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 65 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 65 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 14, 2026

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश ने जनपद की अर्थव्यवस्था की खंडीय संरचना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों की प्रगति तथा आर्थिक गतिविधियों की स्थिति से समिति को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत और गतिशील बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी विलंब के पहुंचे तथा निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

बैठक में लीड बैंक मैनेजर को सीडी रेशियो में सुधार लाने और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पीएमईजीपी समेत अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं मत्स्य एवं दुग्ध उत्पादन विभाग के अधिकारियों को उत्पादन बढ़ाने और आंकड़ों की शुद्धता के साथ डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों से जनपद में नए उद्योगों की स्थापना तथा मल्टी ब्रांड आउटलेट विकसित करने का आह्वान किया। पर्यटन विभाग को संभावित पर्यटन स्थलों का चिन्हांकन कर उनके विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने साप्ताहिक हाट स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा, ताकि जनपद के हस्तशिल्पियों, स्थानीय उत्पादकों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी विभागों, उद्यमियों और व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश ने जनपद की अर्थव्यवस्था की खंडीय संरचना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों की प्रगति तथा आर्थिक गतिविधियों की स्थिति से समिति को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद की अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत और गतिशील बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी विलंब के पहुंचे तथा निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। बैठक में लीड बैंक मैनेजर को सीडी रेशियो में सुधार लाने और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पीएमईजीपी समेत अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं मत्स्य एवं दुग्ध उत्पादन विभाग के अधिकारियों को उत्पादन बढ़ाने और आंकड़ों की शुद्धता के साथ डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों से जनपद में नए उद्योगों की स्थापना तथा मल्टी ब्रांड आउटलेट विकसित करने का आह्वान किया। पर्यटन विभाग को संभावित पर्यटन स्थलों का चिन्हांकन कर उनके विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने साप्ताहिक हाट स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा, ताकि जनपद के हस्तशिल्पियों, स्थानीय उत्पादकों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी विभागों, उद्यमियों और व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 14, 2026

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी थानों में पूर्व सैनिकों की शिकायतों के लिए अलग रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें उनकी समस्याएं दर्ज कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक लाभ, रोजगार, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए अनुपालन आख्या प्रस्तुत की और पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया, जिन पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

बैठक में जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी (सिटी) अजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका) हरदोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी थानों में पूर्व सैनिकों की शिकायतों के लिए अलग रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें उनकी समस्याएं दर्ज कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक लाभ, रोजगार, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए अनुपालन आख्या प्रस्तुत की और पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया, जिन पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी (सिटी) अजीत सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका) हरदोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 13, 2026

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे उठे हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई के संयुक्त तत्वावधान में, जिला युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयोजन में कंपनी गार्डन में "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा से छात्रों और युवाओं को संबोधित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग का समर्थन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक, रोजगार के सीमित अवसर और बढ़ती महंगाई से युवाओं का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम देश के युवाओं की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सुशांत पाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हसन अहमद, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, भुट्टो मियां, शिवा पाल, अजीत सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। - Bilgram News